हम कितने रिग्रेट्स , कितनी नाराज़गियाँ साथ लिए चलते हैं
कि जीना ही भूल जाते हैं , माहौल में रच-बस जाना भूल जाते हैं
भूल जाते हैं कि ये बेड़ियाँ हैं जो हमें आगे बढ़ने नहीं देतीं
अफ़सोस पाल कर होगा भी क्या !
कुछ रोग लगेंगे , कई रातों की नींद हराम होगी , बेवजह हर किसी से रुआँसे से रहेंगे
सपने देखना भूल जाएँगे
कई सारी न्यामतें चौखट से लौट जायेंगी
आहट तक न होगी
आहट तक न होगी
जैसे एक साजिश के तहत शिकार हो गए
उस चक्रव्यूह से निकल पाते तो देख पाते
हवा आज भी उतना ही लहराती हुई बहती है
चाँद आज भी उतना ही शीतल है
धूप गुनगुनी भी होती है
जमीं नर्म है
और आसमाँ आज भी हमारे पंख पसारे उड़ आने के लिए बाहें फैलाये इंतज़ार में है
सिर्फ़ हम ही नहीं देख पाये



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
आपके सुझावों , भर्त्सना और हौसला अफजाई का स्वागत है