शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2008

आज की हक़ीक़त

हमने अच्छे -अच्छों को ,खरबूजे की तरह
रंग बदलते देखा
बड़े -बड़ों को गुमनामी में ,
तड़पते देखा
शोहरत मिलती है नसीबों से
नसीबों को बदलते देखा
चढ़ते हुए जंगी से
हौसलों को मचलते देखा
गुरूर की नासमझी में
भाई-भाई को झगड़ते देखा
कामना की अंधी दौड़ में
रिश्तों को उधड़ते देखा
लताड़े जाते हैं दिलों को
रंग कुर्सी का यूँ चढ़ते देखा
उजाले में ,दामन पर पड़े
छींटों से बचते देखा
जाल अपने ही बुने में
बड़े -बड़ों को फंसते देखा
हस्ती है बड़ी ,रंग
क़द का ही बिखरते देखा
इंसानियत छोटी क्यों हुई
टूटे दिलों को बिलखते देखा

मंगलवार, 21 अक्टूबर 2008

झूठ के क़दमों

झूठ के क़दमों चला नहीं जाता

झूठ के पंख लगे होते हैं

झूठ आँख मिला कर बात नहीं करता

वक़्त की कैंची से सब्र नहीं होता

सुंघा देती है जमीन ,पंख कतरे होते हैं

झूठ के पेड़ पर फल नहीं होता

डाल,पत्ते ही बीज ,जड़ खा जाते हैं

सच को रहम नहीं होता

झूठ उगता है बीमार लताओं की तरह

उन पर मौसम का कोई करम नहीं होता

सच की धरती पर ही फूल उगा करते हैं

झूठ के दम पर सबेरा नहीं होता

कांटे धरती की नमी सोख लेते हैं

बिन नमी काँटों संग गुजारा नहीं होता

सोमवार, 20 अक्टूबर 2008

नेता लोगों में आश्चर्यजनक रूप से भावनात्मक जगत बाहरी जगत का तालमेल होता है ;जन्मजात संगठनात्मक शक्ति को अगर वे शुभ सृजन की दिशा दें ,तो वो कभी आक्रामक हो ही नहीं सकते

शनिवार, 18 अक्टूबर 2008

लिव इन रिलेशन शिप

'लिव इन रिलेशन शिप्स' को महाराष्ट्र सरकार ने स्वीकृति की मोहर लगा दी ,इससे एक ही फायदा हो सकता है कि साथ रहने पर साथी हमेशा के लिए गले पड़ सकता है इसलिए लोग रिश्ता सोच समझ कर बनायेंगे। पर अपरिपक्व उम्र से परिपक्व सोच की उम्मीद कैसे की जा सकती है !
दूर की चीज चुम्बक की तरह आकर्षित करती है ;हासिल होने के बाद अति मीठा कडुवाहट के कगार पर खड़ा हो जाता है । शादी के बंधन में करवा-चौथ जैसे तीज त्यौहार नमकीन होते रिश्तों को मिठास में बदलने में सक्षम हैं। पति जानता है कि पत्नी ने उसके लिए ही व्रत रखा है ,उसी की लंम्बी आयु की कामना की है उसी के लिए सजी संवरी है । दूसरी तरफ़ मर्जी से साथ रह रहे जोडों के लिए करवा-चौथ क्या मायने रखता है !

रिश्तों की नींव पर ही समाज खड़ा है। कितनी ही बार मुश्किल वक़्त में ये पति पत्नी को घर की देहरी लाँघ लेने से रोक लेते हैं। जिसके दूरगामी परिणाम हमेशा शुभ ही होते हैं। परिवार में एक या दो बच्चे होने की वजह से नई पीडी चाचा,मौसी वाले रिश्तों से वंचित रहने वाली है; रही सही कसर ये 'लिव इन रिलेशन शिप' वाले जोड़े कर देंगे।

जिंदगी को पवित्र, सहज और व्यवस्थित भाव से जीना चाहिए, हर रिश्ता अहम् है और साफ़ सुथरा होना चाहिए तभी तनाव मुक्त रहा जा सकता है, वो सब झूठ है जो दुनिया से छिपाया जाता, झूठ है जिसपे नजरों को चुराया जाता, सच नहीं आयेगा गवाही देने, तेरा ईमान गवाही देगा, तेरा ईमान दुहाई देगा। मन को आदत होती है टेढे मेंढे रास्तों पर चलने की, अब ये हमारी मर्जी है की हम मन पर सवार हो जायें या अपनी हार मान लें ।

हमारा समाज इंटर कास्ट मैरेज को पहले ही स्वीकार कर चुका है। 'बिन फेरे हम तेरे' वाले जोड़े भी शादी के बंधन के लिए तरसते हैं;क्योंकि मर्यादा, पवित्रता और सुरक्षा की भावना इसमें ही निहित है।
साथी चुनिए मर्जी से ,परख कर ,मगर इस रिश्ते पर शादी की मोहर जरूर लगाइए
हद के अन्दर चाहत की कोई हद नहीं
हद के अन्दर जूनून की कोई हद नहीं
जब इस संबंध की परिणिति शादी जैसी ही है तो शुरुवाद शादी जैसी क्यों नहीं ? ये हम क्या खोने जा रहे हैं, कुछ ऐसा जो मन के कैमरे में क़ैद नहीं हो पायेगा। जीवन में वसंत तो आया पर आपने उठ कर स्वागत नहीं किया!

सोमवार, 13 अक्टूबर 2008

ब्लॉगर साथियों के लिए

ये कलम वाले....
१. 
ऐ बुत तराश ,
जोशे-जुनूँ ,शबे-गम
मिलाया है किस हिसाब से
दामन तार तार कर लेते हैं ये
दूर कहीं गुलाब खिलने की चाह से
जोशे-जुनूँ एक सा,रंजो-गम एक सा
इसीलिये है रंजो-गम की जुबां एक सी

२.
इसे लग गयी है बू
कागज़ पे उतर आने की
घुट के जीना इसे अब रास नहीं आता
ये सनक अब संभाली न जायेगी
पानी को बाँध पाना नादानी है ,
किनारे तोड़ कर बह जाता है ये,
सैलाब की बस यही निशानी है


शनिवार, 11 अक्टूबर 2008

उजाले को आने दो

खोलो झरोखों को,हवा आने दो
इन रास्तों से,उजाले को जगह दे दो
जियो कुछ इस तरह,उजाले का हिस्सा बन कर
इसको हवा में रच बस जाने दो
अँधेरा होता है भयानक
इसको वक़्त के साथ गुजर जाने दो
कालिमा को धो पुँछ जाने दो
उजाले की महक,उजाले की खनक
झन्कार को आने दो
महकेगा तन मन,
जीवन के नक्शे को बदल जाने दो
उजाले को आने दो

शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2008

श्री श्री रवि शंकर जी के लिए

तुमने गाई एक धुन
कितनों के मन ने गाया

तुमने बढाया एक कदम
कितनों के संग चल पाए

तुमने पकड़ी एक उंगली
कितनों ने बाहें थमाईं

नूर है उसका उंगली पकड़े
चलने का सरमाया

तुमने खिलाई ये बगिया
फूलों को महकाया

तुम जो खड़े हो बाहें पसारे
कितनों को गले लगाया

आँखें मूंदू , सपना है क्या
सुख सागर लहराया

तुमने गाई एक धुन
कितनों के मन ने गाया