गुरुवार, 26 मार्च 2026

अपनी-अपनी

अपनी-अपनी धरती है ,अपना-अपना है अम्बरअपनी-अपनी सूलियाँ,अपनी-अपनी है उजास 

अपने-अपने सपने हैं ,अपनी-अपनी बेड़ियाँ 

अपने-अपने दायरे , अपनी-अपनी है उड़ान 


अपने-अपने बोझ हैं,अपनी-अपनी है डगर 

अपनी-अपनी मंजिल,अपना-अपना है सामान 


अपनी-अपनी दौड़ है , अपनी-अपनी भीड़ है 

अपनी-अपनी तन्हाई ,अपने-अपने हैं हिज़ाब 


अपनी-अपनी नजर है,अपना-अपना दृष्टिकोण 

अपने-अपने वास्ते , अपना-अपना कुल-जहान