बच्चों का कोना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बच्चों का कोना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 29 जनवरी 2009

एक है चिन्की , एक टिया

दो नन्हीं चिड़ियाँ गाती हैं

एक है चिन्की , एक टिया

मम्मी का ले गईं जिया



पापा की आँखों के तारे

सोते जगते यही पुकारें

बच्चे मेरे प्यारे-प्यारे

एक है चिन्की , एक टिया



मम्मी ने है नीड़ बुना

प्यारे बच्चों को है चुना

उनका गाना , हँसना सदा सुना

एक है चिन्की , एक टिया



पापा मम्मी हर पल उनके साथ रहें

उनके हर आराम का उनको ख्याल रहे

दोनों बच्चे न्यारे-न्यारे

एक है चिन्की , एक टिया